HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

माउंटआबू में पारा 3 डिग्री

जयपुर: प्रदेश के कई क्षेत्रों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई है। कई इलाकों में सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। माउंट आबू में पारा तीन डिग्री तथा धौलपुर में न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा। जयपुर में रात्रि के तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही तथा ओस भी पड़ी। अजमेर में शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवा चलती रही। उदयपुर, श्रीगंगानगर, चूरू व पिलानी आदि इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जोधपुर संभाग चार दिन से से लगातार तापमान में गिरावट होने से शीतलहर की चपेट में आ गया है। माउंट आबू में धुंध से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक यहां का न्यूनतम दो डिग्री तक और गिर जाएगा। शेखावाटी के साथ श्रीगंगानगर व चित्तौड़गढ़ में पारा गिरने से तेज ठंड हो गई है। शेखावाटी क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया रहा। अजमेर में गुरुवार रात्रि के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: