HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

जीप पेड़ से भिड़ी, ड्राइवर-खलासी की मौत

अजमेर:जयपुर रोड पर गेगल के निकट शुक्रवार सुबह पिक-अप जीप ओवर टेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। हादसे में जीप के ड्राइवर व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अजमेर से मुर्गियां लेकर जयपुर जा रहे थे। जयपुर रोड पर स्वागत होटल के पास सुबह करीब सवा आठ बजे हादसा हुआ। तेज गति से पेड़ से टकराने से जीप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

ड्राइवर सीकर के लापुआ गांव निवासी अमराराम (40) पुत्र जूथाराम और खलासी मंडरेला झुंझुनूं निवासी हेमसिंह पुत्र मूलसिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर गेगल थाना प्रभारी सुगनसिंह मय दल घटनास्थल पर पहुंचे।

दोनों शवों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी जेब से मिले कागजात व डायरी से शिनाख्त हुई। जीप मालिक खाटू श्यामजी निवासी बजरंग सिंह और मृतकों के परिवारजन पुलिस की सूचना पर जेएलएन अस्पताल पहुंचे।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय जीप अमरसिंह चला रहा था। लोगों ने बताया कि दूसरे वाहन को ओवरटेक कर अजमेर की तरफ आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में जीप असंतुलित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: