अजमेर: सात साल पहले जेल से पैरोल पर छूटने के बाद दिल्ली में फरारी काट रहे कत्ल के मुजरिम को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह भाई के कत्ल के मामले में सजायाफ्ता था। जवाजा थाना इलाके के सूर्या गांव का हरजी पुत्र दुर्गासिंह ने जमीन के विवाद में भाई का कत्ल किया था। अदालत ने उसे उम्र कैद की सुनाई थी। सेंट्रल जेल में करीब साढ़े तीन साल सजा काटने के बाद सितंबर 2000 में उसे बीस दिन के पैरोल पर रिहा किया गया था, इसके हरजी जेल लौटने की बताय बीवी-बच्चों को लेकर दिल्ली चला गया और वहां बदरपुर थाना इलाके में बस गया। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर पुलिस ने हरजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हरजी के दिल्ली में होने की सूचना मिलने पर अजमेर से गए पुलिसकर्मियों ने बदरपुर थाना पुलिस की मदद से हरजी को गिरफतार कर लिया।