जयपुर: कन्याभ्रूण हत्या के मामले में गत वर्ष उदयपुर को जिल्लत उठानी पड़ी थी। प्रसिद्ध ऐतिहासिक फतहसागर झील में 2 अगस्त 2006 को एकसाथ तीन कन्या भ्रूण तैरते पाए गए। शहर के बीच बहने वाली आयड़ नदी, पीछोला झील किनारे भी आधा दर्जन से अधिक कन्या भ्रूण पाए जाने पर यह मामला राज्य विधानसभा में उठा था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लिया और राज्य सरकार को नोटिस देकर जानकारी मांगी। उसके बाद स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग ने उदयपुर के दो र्न्िसग होम सीज किए और उनके संचालकों के खिलाफ इस्तगासा दायर किया।
राज्य में करीब 20 डॉक्टरों के विरुद्ध भ्रूण परीक्षण करने के मामले दर्ज किए गए।