बीकानेर: भारतीय जनता पार्टी के चार साल पूरे होने पर आयोजित रैली में बीकानेर जिले से लगभग ढाई सौ बसें जाने की संभावना है। बसों की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री के निकट माने जाने वाले लादूराम बिश्नोई लगे हुए हैं। बीकानेर देहात से 200 और शहर से 50 गाड़ियों की व्यवस्था के लिए जहां बिश्नोई अपने स्तर पर पूरे प्रयासों से लगे हुए हैं तो दूसरी ओर क्षेत्र के विधायक और हारे हुए प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
बीकानेर शहर के कार्यकर्ताओं के लिए भोजन के पैकेट्स व्यवस्था के लिए नगर विकास न्यास अध्यक्ष को जिम्मेवारी दी गई है।