HomeNewsNational National

मोदी ने जवाब के लिए चुनाव आयोग से और वक्त मांगा

अहमदाबाद.नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस का जवाब देने के लिए और वक्त मांगा है। मोदी ने गुजरात में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोहराबुद्दीन के मुठभेड़ को जायज ठहराया था। चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी को नोटिस जारी करते हुए उनसे आज शनिवार तक जवाब दाखिल करने को कहा था। शनिवार सुबह 11 बजे तक उन्हें अपना जवाब दाखिल करना था। लेकिन मोदी ने आज शाम तक जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी। आयोग ने मोदी को आज शाम जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी।

सोहराबुद्दीन पर मोदी के बयान के बाद बवाल मचने के बाच चुनाव आयोग भी सक्रिय हो गया था। उसने मोदी की सभा की सीडी तलब थी। आयोग को सूरत के डीएम ने मोदी की सभा की सीडी उपलब्ध कराई। इसके बाद आयोग ने मोदी को नोटिस भेजा था।

कल सोहराबुद्दीन शेख के भाई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर फर्जी मुठभेड़ कांड में नरेंद्र मोदी को भी सह-आरोपी बनाने की अपील की। मोदी के बयान पर एक और याचिका जाने-माने शायर और गीतकार जावेद अख्तर की तरफ से दाखिल की गई।

जस्टिस तरुण चटर्जी की अध्यक्षता वाली बेंच ने सोमवार को मामले की सुनवाई करने का फैसला किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: