HomeBusinessCorporate Corporate

विदेशी मुद्रा भंडार 273.52 अरब डालर के रिकार्ड पर स्तर पर

मुंबई. रिजर्व बैंक के नवीनतम साप्ताहिक आंकडों के मुताबिक देश में विदेशी मुद्रा का कुल भंडार 30 नवम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में एक सप्ताह पहले की तुलना में 01 अरब 23 करोड 90 लाख डालर बढकर 273 अरब 52 करोड डालर के रिकार्ड पर पहुंच गया।

से यह जानकारी मिली है। इससे पहले 23 नवम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 272 अरब 28 करोड 10 लाख डालर था। पिछले साल 01 दिसम्बर को यह भंडार 175 अरब 48 करोड 90 लाख डालर था।

तीस नवम्बर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां एक सप्ताह पहले के 264 अरब 03 करोड 10 लाख डालर से बढ कर 264 अरब 72 करोड 50 लाख डालर हो गई। पिछले साल 01 दिसम्बर को इस मद में 168 अरब 44 करोड 50 लाख डालर की राशि थी।

आलोच्य सप्ताह में सोना भंडार एक सप्ताह पहले के 07 अरब 81 करोड 10 लाख डालर से बढकर 08 अरब 35 करोड 70 लाख डालर हो गया। विशेष निकासी अधिकार की राशि 30 लाख डालर पर टिकी रही। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी सुरक्षित राशि 43 करोड 60 लाख डालर से घटकर 43 करोड 50 लाख डालर रह गई।

पिछले साल 01 दिसम्बर को सोना भंडार 06 अरब 49 करोड 40 लाख डालर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी राशि 54 करोड 90 लाख डालर के बराबर थी। विशेष निकासी अधिकार के मद में 10 लाख डालर की राशि थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: