श्री पेरम्बुदुर.हुंडई की कार फैक्ट्री में मैंटेनेंस कार्यो के दौरान जहरीली गैस मिथेन का रिसाव होने से चार लोगों की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति बीमार पड़ गया है जिसे चेन्नै के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह घटना शुक्रावर रात दूसरे चरण के प्लांट में हुई जब ठेके पर काम करने वाले 5 मजदूरों ने एक सीवेज टैंक की सफाई करने का प्रयास किया। पेंट और अन्य केमिकल्स के कचड़ा पदार्थ के भंडारण के लिए इस सीवेज टैंक का उपयोग किया जाता है।
अधिकारियों ने इस दुर्घटना के लिए रखरखाव के काम में लापरवाही बरतने को वजह बताया। मृतकों में एक साइट इंजीनियर और एक इलेक्ट्रिशियन शामिल हैं।