bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

शोएब की पीठ में दर्द, अस्पताल भेजे गए

बेंगलुरु.रावलपिंडी के नाम से मशहूर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान अचानक पीठ में दर्द उठने के कारण अस्पताल में भरती कराए गए हैं। शोएब अख्तर की पीठ का एमआरआई स्केन किया जाएगा।

शोएब पूरे भारत दौरे के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर परेशान रहे हैं और कई बार उन्हें गेंदबाजी के दौरान अपनी पीठ दबाते देखा गया है। बेंगलूरु में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शोएब ने आज केवल 10 ओवर ही फेंके जिनमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: