जयपुर.असम के मोरीगांव से लापता 14 छात्र इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मिल गए हैं। ये छात्र बूंदी के जवाहर नवोदय विद्यालय के हैं और इन्हें राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम के तहत असम भेजा गया था। सभी बच्चों को अगले अप्रैल तक मोरीगांव स्थित नवोदय स्कूल में पढ़ाई करनी थी। जवाहर नवोदय विद्यालय बूंदी के प्रिंसिपल आर एल माली ने यह जानकारी दी।
सभी बच्चे शिक्षक के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ये बच्चे रविवार शाम तक सीतापुरा बूंदी स्थित नवोदय विद्यालय पहुंच जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बच्चे दीपावली की छुट्टी पर बूंदी आए थे। छुट्टी खत्म पर 23 नवंबर को ही मोरीगांव लौटे थे। मोरीगांव स्थित नवोदय विद्यालय से यह बच्चे शुक्रवार तड़के स्कूल से निकल गए थे।
मोरीगांव प्रिंसिपल ने इस संबंध में संबंधित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस बात की जांच की जा रही है कि छात्र स्कूल से बिना इजाजत के क्यों निकले।