कोलकाता.ग्राफिक्स आर्टिस्ट रिजवानउर रहमान की मौत के बाद पहली बार प्रियंका तो़ड़ी ने मीडिया से कहा कि वह रिजवानउर की मौत की सच्चई जानना चाहती है।
एक टीवी चैनल और एक अखबार से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि रिजवान से शादी से पूर्व ही उसे इस बात की आशंका थी कि उसके परिवार वाले इस शादी को सहजता स्वीकार नहीं करेंगे। लेकिन उसे यकीन था कि वह अपने परिवार वालों को मना लेगी।
उसने कहा कि रिजवान के भाई रुकबानुर और पप्पू के कारण यह मामला बिगड़ गया। यदि वह और रिजवान अपनी समझबूझ से इस मामले को डील करते तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।
प्रियंका ने पुलिस को लिखे उन पत्रों को भी अपना मानने से इनकार कर दिया, जिनमें उसने अपने पिता अशोक टोडी पर रिजवानउर को धमकाने का आरोप लगाया था। प्रियंका ने कहा कि दे उन पत्रों पर साइन करती गईं, जिन पर रिजवान ने करने को कहा। प्रियंका ने कहा कि रुकबानुर और पप्पू इस बात पर जोर दे रहे थे कि इन पत्रों को इसी रूप में लिखना चाहिए।
प्रियंका ने बताया कि पति की मौत के बाद मेरा जीवन बिल्कुल ठहर गया है। इस हादसे से मैं काफी टूट चुकी हूं। मुझे नहीं पता कि आगे क्या करना चाहिए। मैं सोचने-समझने की हालत में नहीं हूं।
संबंधित खबरें
* रिजवानउर : प्रियंका के समान वापस
* रिजवानउर का अपहरण किया गया
* रिजवानउर की पत्नी प्रियंका से पूछताछ
* सीबीआई ने रिजवानउर की मौत की जांच शुरू की