HomeNewsNational National

नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया

अहमदाबाद.गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग को भेजे जवाब में कहा है कि उन्होंेने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा है और उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मोदी ने अपने जवाब में चुनाव आयोग में की गई शिकायत को राजनीति से प्रेरित बताया है।

अहमदाबाद में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि जिन वाक्यों को आधार बनाकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई है वे वाक्य उस सीडी में नहीं हैं जो चुनाव आयोग की ओर से भाजपा को मिली है।

इससे पहले आज सुबह मोदी ने जवाब दाखिल करने के लिए चुनाव आयोग से कुछ और मोहलत मांगी थी। गौरतलब है कि मोदी को आज दिन 11 बजे तक अपना जवाब चुनाव आयोग को भेजना था। मोदी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए आज शाम तक का समय दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: