HomeNewsNational National

यात्री सुविधाओं का खास ख्याल

नई दिल्ली.भारतीय रेलवे को ‘कमाऊ पूत’ में बदलने के बाद अब रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव यात्रियों की सुध लेने जा रहे हैं। फरवरी 2008 के रेल बजट में यात्री सुख-सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। गंदे बेड-रोल से लेकर खराब खाना परोसे जाने की शिकायतों को दूर करने का फामरूला आगामी रेल बजट में हो सकता है।

अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए खास : टिकट खिड़कियों पर भीड़ के चलते चाहकर भी टिकट नहीं कटा पाने वाले अनारक्षित यात्रियों और लोकल ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले 70 लाख यात्रियों को चाकचौबंद रेल यात्रा मुहैया कराने के लिए पैकेज का एलान किया जा सकता है।

आरक्षित श्रेणियों के लिए :
आरक्षित श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए देशभर में १३९ नंबर की पूछताछ सेवा शुरू कर दी गई है। अब यात्रियों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचना देने की कोशिश भी चल रही है। ट्रेन लेट होने और प्रतीक्षा सूची वाले यात्री के आरक्षित श्रेणी में आते ही एसएमएस से सूचना दी जा सके, इसके लिए मोबाइल ऑपरेटर संघ से बातचीत चल रही है। स्वादिष्ट और सस्ते खानपान, साफ-सुथरे बेड-रोल, बेहतरीन टॉयलेट, स्टेशनों पर साफ-सफाई जैसे कुछ अन्य मुद्दों पर रेल बजट में नई नीति का खुलासा किया जा सकता है।

मोबाइल पर टिकट :
ई-टिकटिंग की लोकप्रियता से टिकट खिड़कियों पर भीड़ कम हुई है। रोजाना लगभग १.४६ लाख यात्री इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। जल्दी ही मोबाइल पर भी सीधे टिकट मिल सकेगा जिसका बिल फोन के बिल के साथ आएगा। लोकल टिकट के लिए देशभर में टिकट वेंडिंग मशीनें लेगेंगी। स्मार्ट कार्ड के जरिए यात्री फटाफट टिकट लेकर यात्रा का आनंद ले सकेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: