HomeNewsNational National

हनुमान चालीसा के पाठ आनलाइन

अमृतसर.श्री दुग्र्याणा मंदिर के वेद कथा भवन में आज होने जा रहे श्री हनुमान चालीसा के पाठ का नजारा मंदिर की बेबसाइट दुग्र्याणामंदिर डॉट कॉम पर विश्व में कहीं भी देखा जा सकेगा। 1100 परिवार एक साथ दो घंटे तक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

पाठ के बेहतर प्रसारण के लिए मंदिर परिसर में डिजीटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) सिस्टम लगा दिया गया है। इरीडियम तकनीक से तैयार सिस्टम से फिलहाल मंदिर परिसर में लगे नौ कैमरे जोड़े गए हैं।

पाठ के प्रसारण के लिए कैमरों को डीवीआर के जरिए इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। श्री हनुमान सेवा परिवार के प्रधान अतुल खन्ना तथा सिस्टम एक्सपर्ट राजीव बावा ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि बेबसाइट पर तस्वीर के साथ आवाज भी सुनाई दे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: