अहमदाबाद.सोहराबुद्दीन के भाई रबाबुद्दीन को धमकियां मिल रही हैं। रबाबुद्दीन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सोहराबुद्दीन मुठभेड़ कांड में सह आरोपी बनाने की अपील की है।
सोमवार को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी है। रबाबुद्दीन ने बताया कि मुझे अज्ञात नंबर से धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले मुझसे मामला वापस लेने को कह रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर मुझे मेरे परिवार सहित मार डालने की धमकी दे रहे हैं।
रबाबुद्दीन ने बताया कि एक फोन कोलकाता से आया था। रबाबुद्दीन मध्य प्रदेश में रहते हैं और किसी समारोह में यहां आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस और आईबी अफसरों को सूचना दे दी है। बहरहाल इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।