News
International International इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व पाधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता बेनजीर भुट्टो से देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता की खातिर मुलाकात की थी।
शरीफ ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने देश की खातिर भुट्टो से मुलाकात की और उनसे बर्खास्त जजों की बहाली तथा जुडिशरी को 3 नवंबर के पूर्व की स्थति में लाने के मुद्दों पर बात की थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान शासकों ने देश को गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सर्वदलीय लोकतांत्रिक आंदोलन (एपीडीएम) आम चुनाव में भाग लेने का निर्णय करता है तो वह देश का अस्तित्व बचाने को लेकर जनमत संग्रह साबित होगा।
उन्होंने कहा कि वह देश को बचाने वापस आए हैं। उन्होंने जनता से उनका और उनके संघर्ष का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि वह हर कुर्बानी देने को तैयार हैं तथा जनता को भी इसके लिए तैयार करना चाहिए।