कोलंबो. श्री लंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने युवराज सिंह को भारत का ब्रायन लारा करार दिया है।
युवराज की बल्लेबाजी से प्रभावित डिसिल्वा ने इस बात पर हैरानी जताई कि युवराज जैसे बल्लेबाज को टेस्ट से बाहर क्यों रखा जा रहा है। डिसिल्वा ने श्रीलंकाई समाचार पत्र में अपने कालम में लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि युवराज सिंह को टेस्ट टीम से बाहर रखा जाता है।
उन्होंने लिखा है कि युवराज जिस ढंग से बैटिंग करते हैं उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि वे भारत के ्रायन लारा हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक है। मैं उनका खेल देखने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हूं।
युवराज को पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें बेंगलूर में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के घायल होने के बाद टेस्ट टीम में लिया गया जहां उन्होंने 169 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को संकट से उबारा।