HomeSportsCricket Cricket

कॉंट्रैक्ट साइन कर चुके हैं गैरी कर्सटन

बेंगलूरु. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज गैरी कर्सटन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ टीम इंडिया के कोच के रूप में अनुबंध पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और इस अनुबंध के मुताबिक वे अपनी नई भूमिका में आगामी 1 मार्च से नजर आएंगे।

बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने रविवार को इस बात की पुष्टि की कि कर्सटन ने बोर्ड के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर कर कोच का चार्ज आगामी 1 मार्च 2008 से लेने पर मंजूरी दे दी है।

बताया गया है कि शुक्रवार को यहां बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करने और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत का प्रदर्शन देखने आए कर्सटन ने दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

शेट्टी ने बताया कि उन्हें अनुबंध कोरियर के जरिए भेजा गया था और उन्होंने उस पर हस्ताक्षर कर कोरियर से ही वापस भेजा। साथ ही, उन्होंने फैक्स से भी यह सूचना दी थी। यह भी बताया गया है कि कर्सटन भारतीय टीम के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे में कुछ समय के लिए साथ रहेंगे।

शेट्टी ने कहा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दस दिन बाद भारत तीसरा टेस्ट खेलेगा और इस दौरान कुछ समय के लिए कर्सटन भारतीय खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। कर्सटन टीम के साथ फिलहाल होटल में ठहरे हैं और उन्होंने शुक्रवार को यहां पहुंचने पर उन्होंने कहा था कि चूंकि मैं इसका हिस्सा बनने जा रहा हूं इसलिए मुझे इस सिस्टम को समझने की जरूरत है। साथ ही, खिलाड़ियों के क्रियाकलापों की जानकारी की भी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: