bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

टेप नष्ट करने के मामले की जांच होगी

वाशिंगटन.अमेरिकी न्याय विभाग ने सीआईए द्वारा अलकायदा के संदिग्ध आतंकवदियों से पूछताछ से जुड़े दो अहम टेपों के नष्ट किए जाने से जुड़े मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों सीआईए ने स्वीकारा था कि उन्होंने कुछ संदिग्ध चरमपंथियों से पूछताछ के दौरान तैयार किए गए कुछ टेपों को नष्ट कर दिया है।

सीआईए की ओर से इस जानकारी के सार्वजनिक होने के बाद अमरीका में विपक्षी डेमोक्रेट नेताओं ने बुश प्रशासन पर सीआईए की यातनाओं संबंधी सबूत छिपाने का आरोप लगाया था।

इसी के बाद न्याय विभाग की ओर से टेप नष्ट किए जाने के कारणों की प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: