HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

दुबई फिल्म फेस्टिवल शुरू

दुबई. मशहूर अदाकार नसीरुद्दीन शाह, निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन और अन्य बॉलीवुड स्टार हॉलीवुड और अरब फिल्म जगत की हस्तियों के बीच दुबई फिल्म फेस्टिवल का आकर्षण होंगे।

इस फिल्म महोत्सव में शूट ऑन साइट का विश्व प्रीमियर किया जाएगा जिसमें नसीर ने स्कॉटलैंड यार्ड के एक जासूस की भूमिका निभाई है। इसे प्रमोट करने के लिए महोत्सव में लैला रॉआस भी मौजूद रहेंगी।

भारत में आलोचकों की तारीफें जुटा चुकी फिल्म फोर वीमन के निर्देशक गोपालकृष्णन और उनकी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पद्म प्रिया भी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए महोत्सव में मौजूद होंगे। इस फिल्म में चार महिलाओं के वैवाहिक जीवन का ताना-बाना बुना गया है।

इसके अलावा मीरा नायर की एड्स जागो फिल्म को भी यहां दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को देखने के लिए महोत्सव में बॉलीवुड स्टार शाइनी आहूजा, रायमा सेन, समीरा रेड्डी और इरफान खान आ सकते हैं। इनके अलावा इस फेस्टिवल में शबाना आजमी, आयशा धारकर, राहुल बोस आदि भी मौजूद होंगे।

आयोजकों ने बताया है कि ताज महल की स्क्रीन के समस कबीर बेदी और पूजा बत्रा आएंगे लेकिन अपनी फिल्म स्टोरी ऑफ द रेड हिल्स के प्रदर्शन के दौरान मिथुन चक्रवर्ती नहीं आ पाएंगे। माना जा रहा है कि इस फिल्म फेस्टिवल से लोकेशनों के तेजी से उभर रहे दुबई को आर्थिक दृष्टि से काफी फायदा हो सकता है।

अमिताभ का रोल छीना नसीर ने!
शूट ऑन साइट फिल्म के निर्माण के शुरू होने के बाद काफी समय तक यह अफवाह रही कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन को लिया जा रहा है लेकिन अंतत: यह भूमिका नसीर के खाते में गई। बहरहाल, एक कॉप के ट्रायल और स्कॉटलैंड यार्ड में उसके संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में नसीर के साथ ब्रायन बॉक्स और गीता साची भी अहम भूमिकाओं में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: