HomeBusinessDalal Street Dalal Street

दो साल में 25000 तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स

नई दिल्ली. उद्योगों के एक मशहूर चेंबर द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक उम्मीद है कि अगले दो सालों में भारतीय शेयर बाजार बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और सेंसेक्स 25000 के आंकड़े तक या उसके पार पहुंच जाएगा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सर्वे में 55 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दो सालों के समय में सेंसेक्स 25000 का आंकड़ा पार कर जाएगा। वहीं, 25 प्रतिशत का मानना है कि सेंसेक्स 23 से 25 हजार के बीच झूल रहा होगा। फिलहाल सेंसेक्स 20 हजार के आसपास है।

30 कंपनियों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स के बारे में एक अनुमान सामने लाने के मकसद से कराए गए सर्वे में ब्रोकरों, वित्तीय अधिकारियों, वित्त प्रबंधकों, निवेशक बैंककर्मियों, म्युचुअल फंड प्रबंधकों, संपत्ति प्रबंधन कंपनियों और निजी इक्विटी फर्मो ने हिस्सा लेकर रायशुमारी की।

सर्वे के उलट तथ्य :
सेंसेक्स को लेकर सभी ने सकारात्मक नजरिया दिखाया है जबकि यह तथ्य सामने है कि व्यापार में विश्वास यानी ओवरऑल बिजनेस कॉंफिडेंस पिछले पांच सालों में फिलहाल सबसे कम है और इस वित्तीय वर्ष के दूसरे क्वार्टर में जीडीपी विकास दर भी गिरकर 8.9 प्रतिशत पर आ गई है जबकि पिछले साल इस क्वार्टर में यह दर 10.2 प्रतिशत थी।

फिक्की का कहना है कि रुपए का उछलना, सहभागिता नोट, अमेरिकी फेडरेशन की दरें घटना, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आदि कारणों से बाजार घट-बढ़ रहा है लेकिन बाजार के प्रति विश्वास को इससे नुकसान नहीं हो रहा है। बाजार से जुड़े लोग सेंसेक्स को लेकर ज्यादा ही आशान्वित हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: