News
International International इस्लामाबाद. पाकिस्तान के एक इस्लामी संगठन मुत्तहिद मजलिसे-अमल से जुड़ी एक राजनीतिक पार्टी ने रविवार को मांग की है कि देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद केवल पुरुष मुस्लिमों को ही दिया जाना चाहिए।
मौलाना समीउल हक की पार्टी जमात उलेमा-ए-इस्लाम के चुनावी घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम यह घोषित कर देंगे कि केवल पुरुष मुस्लिम ही देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। मजहबी पार्टी जेयूआई-एस ने यह मांग भी की है कि देश के महत्वपूर्ण पदों पर किसी गैर मुस्लिम की नियुक्ति न की जाए।
गौरतलब है कि संसदीय चुनाव के लिए उत्तर पश्चिम फ्रंटियर क्षेत्र से जेयूआई-एस पहले ही अपने 24 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब उसने प्रांतीय चुनावों के लिए पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान से 38 उम्मीदवार भी तय कर लिए हैं।
जेयूआई-एस के अन्य वादे :
>> देश में को-एजुकेशन के खात्मे पर जोर देकर महिलाओं के लिए अलग यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी।
>> शिक्षा प्रणाली में अरबी भाषा को अनिवार्य विषय बनाया जाएगा।
>> मजहबी कानूनों के मुताबिक पार्टी सर्वहित वाली बैंकों को प्रतिबंधित कर देगी।