HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मैं इतनी अद्भुत तो नहीं

नई दिल्ली. अपने लाजवाब डांस और अदाकारी से लाखों-करोड़ों दिलों को धड़काने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लगता है कि वे इतनी अद्भुत नहीं हैं जितना लोगों में उनके प्रति दीवानगी से जाहिर होता है।

मशहूर महिलावादी जेरबानो गिफोर्ड ने अपनी किताब मसीक्रेट्स ऑफ द वल्र्ड्स इंसपिरेशनल वीमन में लिखा है कि माधुरी को नहीं लगता कि वे इतनी आश्चर्यजनक हैं लेकिन उन्हें यह बात कबूल है कि आकर्षक होने का यह फायदा जरूर मिलता है कि लोग आपसे खुश और आपके साथ होते हैं।

इस किताब में माधुरी के बारे में कुछ अंतरंग बातें बताते हुए गिफोर्ड ने लोकप्रिय हुसैन प्रकरण के बारे में लिखा है कि भारत के पिकासो कहे जाने वाले चित्रकार एमएफ हुसैन ने हालांकि मदर टेरेसा की तस्वीरों की श्रंखला भी बनाई लेकिन वह माधुरी ही थीं जिन्होंने उस फनकार के दिल में घर कर लिया।

माधुरी को सच्चे तौर पर पूरब की सुंदरता का खिताब देते हुए गिफोर्ड ने लिखा है कि उनके सौंदर्य में एक हल्का सा नशा और शाहाना अंदाज चार चांद लगाते हैं।

माधुरी के बारे में कुछ और खास :
गिफोर्ड के मुताबिक माधुरी के जीवन और शख्सियत के कुछ पहलू या खास बातें यह हैं :
>> कमरे में टहलते वक्त वे लाइट जला लेती हैं।
>> वे अपने अनूठे तरीके से दूसरों की मदद करना चाहती हैं।
>> नाजुक और मादक नायिका असल जिंदगी में भारत की लौहमहिला इंदिरा गांधी की जबरदस्त प्रशंसक हैं।

और क्या कहती है किताब :
चार बार फिल्मफेयर पुरस्कार और 50 से ज्यादा हिट फिल्में देने वाली माधुरी के अलावा इस किताब में हॉलीवुड की कुछ बेमिसाल अदाकाराओं के साथ ही टॉप कॉप किरन बेदी, राजनेता शीला दीक्षित के साथ ही कुछ शीर्ष महिला पत्रकारों की अंतरंग जिंदगी के बारे में बातचीत की गई है। जिंदगी के हर क्षेत्र से 20 देशों की सफल महिलाओं के बारे में यह किताब खास बातें बताती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: