HomeBusinessDalal Street Dalal Street

आईपीओ बाजार में बदल सकता है मुनाफे का गणित

भोपाल. कंपनियों के पहले इश्यू (आईपीओ) बाजार ने पिछले दिनों जबर्दस्त रिटर्न दिया, लेकिन अब दृश्य बदल रहा है। तेजी का फायदा उठाने के लिए कंपनियां आईपीओ बाजार में बदल सकता है मुनाफे का गणितजिस कीमत पर आईपीओ ला रही हैं, प्राइमरी बाजार से इतना मुनाफा कमाना आसान नहीं होगा। सैकंडरी बाजार की अस्थिरता के कारण निवेशकों का बड़ा वर्ग आईपीओ बाजार का रुख कर रहा है, लेकिन इतने ऊंचे प्राइस बैंड के शेयरों में चुनाव सतर्कता से करने की जरूरत है।

रेलीगेयर जैसी ब्रोकरेज फर्मो के आईपीओ न केवल ऊंचे लिस्ट हुए हैं, बल्कि निवेशकों ने कई गुना मुनाफा कमाया है। पावर क्षेत्र में पावर फाइनेंस कापरेरेशन (पीएफसी) के शेयर में दो सौ फीसदी इजाफा हुआ है और विशेषज्ञ इसे गिरावट पर खरीदने की सलाह दे रहे हैं। पीएफसी का इश्यू प्राइस 85 रुपए था और मौजूदा कीमत 272.65 रुपए चल रही है।

क्या हुआ असर : जितने भी आईपीओ अभी बाजार में 300-400 रुपए का इश्यू प्राइस लेकर बाजार में आ रहे हैं। जैसे ब्रिगेड का आईपीओ 10 दिसंबर से खुल रहा है, उसका लोअर बैंड 351 रुपए है। बीजीआर एनर्जी 5 दिसंबर को खुलने के बाद यह इश्यू दो दिन में 3.13 गुना भर गया है। उसका भी लोअर प्राइस बैंड 425 रुपए है। यानी शेयर हासिल करना है, तो ऊपरी प्राइस बैंड 480 रुपए कोट करना होगा। ट्रांसफार्मर्स एंड रेक्टिफायर्स का इश्यू 7 दिसंबर को खुला है और इसका लोअर प्राइस बैंड 425 रुपए है। ऊपरी प्राइस बैंड 465 रुपए है।

अब क्या होगा:
* जब आप इतने ऊंचे प्राइस बैंड के शेयर के लिए आवेदन करेंगे तो लिस्टिंग के बाद इसमें सौ या पांच सौ फीसदी इजाफे की उम्मीद करना बेकार है।
* आप चाहते हैं कि आपका शेयर इश्यू प्राइस से नीचे नहीं जाए तो लिस्टिंग के बाद उचित रिटर्न मिलते ही बेचना अच्छी रणनीति है।

बाजार में आईपीओ:
कंपनी- खुलेगा - बंद- प्राइस बैंड (रु.)
ब्रिगेड- 10.12.07- 13.12.07 - 351-390
बीजीआर - 5.12.07- 12.12.07 - 425-480
ट्रांसफार्मर्स- 7.12.07- 12.12.07 - 425-465





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: