Manoranjan
Movie Masala Movie Masala हमारे पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की फायरब्रांड लेखिका तस्लीमा नसरीन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब सुनने में आया है कि उनकी जीवनी को भी बड़े परदे पर उतारा
जा रहा है। तस्लीमा की जीवनी पर फिल्म बनाने का जिम्मा यूटीवी ने उठाया है, जिसमें तस्लीमा के किरदार में अपने संवेदनशील अभिनय के लिए विख्यात तब्बू नजर आएंगी। तब्बू ने तस्लीमा का किरदार निभाने के लिए हामी भी भर दी है।
गौरतलब है कि ‘द्विखंडिता’ नाम से अपनी जीवनी लिखने वाली तस्लीमा इस वक्त काफी विवाद में हैं। यूटीवी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि तस्लीमा के लेखन और उनकी जीवनशैली ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि यूटीवी उनकी जीवनी पर फिल्म बनाने जा रहा है, जिसकी शुरुआत अगले साल होगी।
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में थोड़ी लिबर्टी भी ली जाएगी, जिसके तहत इसमें लव ट्राएंगल भी दिखाया जाएगा। वैसे यूटीवी ने तस्लीमा कीजीवनी का बारीकी से अध्ययन करते हुए उनसे जुड़ी छोटी-से-छोटी बात को ध्यान में रखने की कोशिश की है ताकि इस फिल्म को विश्वसनीय बनाया जा सके। इस संदर्भ में यूटीवी के उपाध्यक्ष राम मीरचंदानी से संपर्क करने पर उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से तो इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि तस्लीमा विश्व स्तर पर चर्चित हैं और उनकी जीवनी देखना हर कोई पसंद करेगा।