bhaskar Web English
HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

फिरोज का शाही अंदाज

इन दिनों बॉलीवुड के स्टायलिश पठान फिरोज खान अपने गिरते स्वास्थ्य की वजह से कम ही फिल्में कर रहे हैं। ऐसे में जब ‘वेलकम’ के प्रोड्यूसर उनके पास एक अहम फिरोज का शाही अंदाज किरदार का प्रस्ताव लेकर पहुंचे तो वह काफी सोच में पड़ गए। विशेषकर इसलिए क्योंकि इसके लिए उन्हें दुबई में लगातार दो महीने ठहरना था।

फिरोज को लगा कि इस रेगिस्तानी शहर में कहीं वे अकेलेपन का शिकार न हो जाएं, इसलिए उन्होंने निर्माता के सामने यह शर्त रख दी कि यदि इस फिल्म में उनके साथ काम करने वाले अनिल कपूर और नाना पाटेकर हर शाम उनके साथ रहें तो ही वे फिल्म में काम करेंगे। इसके बाद निर्माता ने उनके लिए एक गेट-टुगेदर का इंतजाम किया, जिसमें इन तीनों अभिनेताओं के साथ फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी भी मौजूद थे। पार्टी में अनिल और नाना द्वारा उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद ही फिरोज ने इस फिल्म में काम करने की हामी भरी।

इस बारे में अनिल कपूर ने बताया कि फिरोज साहब ने शूटिंग के पहले दिन ही यह कहते हुए हम सबको डरा दिया कि यदि हमने उनके साथ शाम नहीं गुजारी तो वे अगले दिन से शूटिंग पर नहीं आएंगे। फिरोज बहुत अच्छे इंसान हैं और हमें लगा कि परिवार से दूर शूटिंग के इस लंबे शेड्यूल में वे खुद को अकेला महसूस करेंगे। हमारा साथ पाने का यह उनका अपना अंदाज था। बहरहाल, हमें भी उनकी कंपनी उतनी ही रास आई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: