bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सहपाठी को स्कूल में गोलियों से भून डाला

गुड़गांव (हरियाणा): देश के साइबर सिटी के तौर पर मशहूर गुड़गांव के यूरो इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को दिल दहला देने वाली ऐसी वारदात हुई, जिसके लिए अभी तक अमेरिका बदनाम रहा है। यहां तीन छात्रों में चल रही तनातनी ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दो छात्रों ने स्कूल परिसर में सैकड़ों छात्रों की मौजूदगी में अपने सहपाठी को गोलियों से भून डाला। खूनी वारदात से स्कूल के बच्चे और उनके माता-पिता दहशत में हैं।

गुड़गांव के पुलिस आयुक्त महेंद्र पाल के मुताबिक मारे गए छात्र का नाम अभिषेक त्यागी (14) था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। उसका अपने दो सहपाठियों- आकाश और विकास से काफी वक्त से झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को स्कूल छूटने के बाद आकाश और विकास ने अभिषेक को घेर लिया। थोड़ी देर झगड़ने के बाद आकाश ने पिस्तौल निकाल कर अभिषेक पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने काफी नजदीक से पांच गोलियां चलरई। दो गोलियां सीने और एक कनपटी पर लगने से अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

खूनी खेल में बदल गई दोस्ती : बताया जा रहा है कि आकाश, विकास और अभिषेक में पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी मामले ने इनके बीच दूरियां बढ़ा दीं। इसके बाद एक तरफ अभिषेक और दूसरी तरफ आकाश-विकास एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते थे। अभिषेक इन दोनों पर हावी रहता था। मामला इनके परिवारों तक भी पहुंचा और तीन-चार दिन पहले ही सुलह कराई गई थी, लेकिन विकास और आकाश ने कुछ और ठान ली थी।

मोजे में छिपाकर लाया था पिस्तौल ?पुलिस को जांच में पता चला है कि पिस्तौल आकाश के पिता की थी। आकाश इसे अपने मोजे में छिपाकर लाया था, फिर उसने पिस्तौल स्कूल के टॉयलेट में छिपा दी। छुट्टी होने के बाद आकाश वहां से पिस्तौल ले आया। पुलिस आकाश के पिता से भी पूछताछ कर सकती है।

खूनी जंग प्रॉपर्टी डीलरों के बेटों में :स्कूल परिसर में हुई यह खूनी जंग देखा जाए तो तीन प्रॉपर्टी डीलरों के बेटों के बीच हुई थी। अभिषेक, आकाश और विकास तीनों के पिता गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलर हैं,जहां प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं।

‘बड़े दुख की बात है कि स्कूल के भीतर ऐसी घटना हुई है।’- भूपिंदर सिंह हुड्डा, मुख्यमंत्री, हरियाणा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: