bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

रोल की लंबाई नहीं देखतीं विद्या

vidyaबॉलीवुड: इस वर्ष की शुरूआत में आई मणिरत्नम की ‘गुरु की तरह ही राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म ‘हल्ला बोल’ में भी छोटा किरदार निभाने वाली विद्या बालन का कहना है कि फिल्म साइन करते वक्त वह अपने किरदार की लंबाई नहीं देखतीं, बल्कि पूरी फिल्म को देखती हैं। विद्या का कहना है कि अगर किसी फिल्म में उनका किरदार दमदार है तो भले ही उसमें उनके चार-पांच सीन ही हों, वह करने के लिए तैयार हैं।

विद्या की नई फिल्म ‘हल्ला बोल’ को पहले इसी महीने की २१ तारीख को प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। इस बारे में विद्या का कहना है कि फिल्म को प्रदर्शित करने का निर्णय निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर का है। इसलिए इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकतीं, लेकिन हां, अगर यह फिल्म इसी महीने प्रदर्शित होती तो दर्शकों को एक ही साल में मेरे तीन अलग किरदार देखने का मौका मिलता। ‘हल्ला बोल’ में मैं अजय देवगन की प्रेमिका (जो बाद में उनकी पत्नी बनती है) का किरदार निभा रही हूं। यह बहुत ही अच्छा किरदार है।

वह अपने उसूलों पर चलती है और अजय को भी चलने पर मजबूर करती है। जब विद्या को इस फिल्म में उनके किरदार के काफी छोटे होने की बात कही गई तो उन्होंने बिफरते हुए कहा कि सबसे पहले तो मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मेरे लिए किरदार की लंबाई नहीं वरन पूरा प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण होता है। अजय देवगन, राजकुमार संतोषी और लेख टंडन जैसे टैलेंटेड लोगों के साथ मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला है। इसमें मेरा किरदार छोटा जरूर है, लेकिन महत्वपूर्ण है। जरूरी नहीं कि मैं हर फिल्म में ग्लैमरस ही नजर आऊं। अगर मुझे व्हीलचेयर पर बैठी हुई युवती का किरदार निभाने का मौका मिले और वह किरदार ‘गुरु’ के किरदार की तरह छोटा और महत्वपूर्ण हो तो भी मैं उसे निभाऊंगी। इसकी वजह सिर्फ इतनी है कि अब मैं चैलेंजिंग किरदार निभाना चाहती हूं और ‘हल्ला बोल’ का किरदार उसी तरह का है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: