News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर: तीन माह के भीतर कोरबा की नई यूनिट पूरी क्षमता से उत्पादन करने लगेगी। विध्यांचल, भिलाई और एनटीपीसी सीपत से भी बिजली नए साल से मिलने लगेगी।
गौरतलब है कि बिजली बोर्ड ने कोरबा पूर्व में ताप बिजली घर की दो यूनिट का विस्तार किया है। पहली यूनिट को 10 दिनों के लिए बंद रखा गया है। उसकी सर्विसिंग चल रही है। बिजली बोर्ड 250 मेगावाट की दूसरी यूनिट को सिंक्रोनाइज करने पखवाड़े भर से प्रयासरत था। भेल की मदद से आज इसमें सफलता मिली। बोर्ड के चेयरमैन राजीब रंजन ने बताया कि दोनों यूनिट से 500 मेगावाट बिजली मिलेगी तब राज्य बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।
यह नए साल से प्रदेश को बिजली कटौती मुक्त करने की दिशा में बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री ने गांवों में लो वोल्टेज की समस्या खत्म करने का भी आदेश दिया है। श्री रंजन के अनुसार विध्यांचल, एनटीपीसी के सीपत पावर प्लांट व भिलाई इलेक्ट्रिक पावर सप्लाई कंपनी से भी चर्चा हो चुकी है। यहां से अतिरिक्त बिजली हासिल होगी। बोर्ड इस कोशिश में है कि नई यूनिट में वाणिज्यक उत्पादन दो माह में ही शुरु कर दिया जाए। हालाकि यूनिट में उत्पादन 14 माह पहले ही शुरु हो जाना था।