bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

कांग्रेस पार्षदों की क्लास लेंगे महंत

charan रायपुर: कांग्रेस के सभी पार्षदों की क्लास पीसीसी अध्यक्ष चरणदास महंत 12 दिसंबर को लेंगे। जिसमें पार्टी को मजबूत करने के अलावा निगम के विकास कार्र्यो की समीक्षा भी की जानी है। इस आशय की सूचना कांग्रेस भवन से सभी पार्षदों को भेजी जा चुकी है। प्रत्येक पाषर्दों से पिछले तीन सालों में उनके वार्डे में किए गए विकास कार्र्यो की जानकारी एकत्रित की जाएगी। साथ ही वार्ड की समस्याओं को लेकर उनके आंदोलन, धरना-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों के बारे में पूछा जाएगा। जिन वार्डे में कांग्रेस के पार्षद नहीं है, वहां के वार्ड अध्यक्षों को विशेष रूप से बैठक में बुलाया गया है। उनसे भी कमोबेश वही सवाल पूछे जाएंगे, जो निर्वाचित पार्षदों के लिए तय हैं।

19 जुलाई को सदन में हंगामे को लेकर चार कांग्रेसी पार्षदों को शासन की निष्कासन पूर्व नोटिस को पीसीसी अध्यक्ष चरणदास महंत ने काफी गंभीरता से लिया है। भविष्य में शहर और सदन में निगम की अकर्मण्यता को लेकर किए जाने वाले आंदोलन की जानकारी व प्रशिक्षण भी उन्हें दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: