bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

बीएसएफ ने 7 करोड़ की हैरोइन पकड़ी

फिरोजपुर. बीएसएफ की 7वीं बटालियन के जवानों ने गश्त के दौरान सीमा पार से फेंके गए अफगानिस्तान मार्का हैरोइन के सात पैकेट बरामद किए हैं। तस्कर अंधेरे में फरार हो गए। जब्त हैरोइन की कीमत सात करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

बीएसएफ के डीआईजी मोहम्मद अकील ने बताया, 7वीं बटालियन के जवान मंगलवार सुबह ममदोट सैक्टर की मोहम्मदी वाला चौकी के समीप पड़ती पचारिया चैकपोस्ट के समीप गश्त पर थे। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से कुछ लोग कंटीली तार लांघकर देश में प्रवेश कर रहे थे, पर जवानों द्वारा ललकारने पर दोनों पाकिस्तानी तस्कर कंटीली तार के ऊपर से हैरोइन के सात पैकेट भारतीय सीमा में खड़े व्यक्ति की ओर फेंक फरार हो गए। भारतीय सीमा में खड़ा तस्कर भी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

एक किलो हैरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर काबू
अमृतसर.

एसएनसी ने सुल्तानविंड गेट स्थित गोल्डन क्लाथ मार्केट से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय तस्कर रंजीत सिंह उर्फ राणा निवासी हवेलियां को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक किलो हैरोइन और पाकिस्तानी मोबाइल सिम कार्ड बरामद किया गया है।

सूचना मिली थी कि राणा मोटरसाईकल पर गोल्डन क्लाथ मार्केट में खड़ा है। टीम ने वहां पहुंच कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में राणा ने बताया कि वह हैरोइन सरहदी इलाके से लाया था। इस सिम से वह पाक में बैठे तस्करों से बातचीत करता था।

खेप की सूचना तस्कर उसे मोबाइल पर ही दे देते थे। 23 जून को भी एसएनसी ने सिटी सैंटर से मानखेड़ा निवासी रोशन लाल उर्फ रोशी को 5 किलो हैरोइन के साथ काबू किया था। उसका साथी रणजीत सिंह उर्फ राणा और हरभज सिंह फरार हो गए थे।

>> राणा से पूछताछ की जा रही है। उससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। हैरोइन सीमावर्ती इलाके रत्तोके की तरफ से लाई गई थी।
तुलसी राम, एसएसपी, एसएनसी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: