bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अजायबघर से डायर की फोटो हटाई गई

अमृतसर. एसजीपीसी ने नए विवाद से बचने के लिए जनरल डायर की तस्वीर केंद्रीय सिख अजायबघर से हटा दी है। साथ ही उसमें लगी सभी तस्वीरों की जांच के लिए तीन सदस्यीयकमेटी का गठन किया है।

विवादास्पद तस्वीरों की सूची मक्कड़ को सौंपी जाएगी
एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने बताया कि कमेटी यह पता करेगी कि अजायबघर में लगीं कौन-सी तस्वीरेंविवादास्पद हैं। कमेटी ऐसी तस्वीरों की सूची तैयार कर रिपोर्ट मक्कड़ को सौंपेगी। अवतार सिंह मक्कड़ ने कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

कमेटी में प्रो. बलवंत सिंह ढिल्लों और प्रो. जसबीर सिंह साबर को भी शामिल किया गया है। दूसरी तरफ, यह मामला उठाने वाली संस्था शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ फ्रंट ने तस्वीर हटाने के फैसले का स्वागत किया है।

संबंधित खबरें
* अजायबघर से डायर की फोटो हटाने का अल्टीमेटम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: