bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

11 परीक्षा केंद्रों में नहीं है बिजली

बिलासपुर: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को को बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर आदि के कारण होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। 2008 की बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। यही कारण है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर उन परीक्षा केंद्रों की जानकारी मांगी थी जहां बिजली, पानी, शौचालय और फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। बिजली नहीं होने पर विद्युत मंडल के अधिकारियों को इस बाबत अवगत कराने व परीक्षा पूर्व वहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के निर्देश विभाग के आला अधिकारियों ने दिए थे। साथ ही शौचालय व पेयजल की व्यवस्था कराने लोक निर्माण विभाग व पीएचई के अधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए थे।

इधर जिले में हर साल बनाए जाने वाले करीबन सवा सौ परीक्षा केंद्रों में से शिक्षा विभाग के चार तो आदिम जाति कल्याण विभाग के सात केंद्रों में बिजली नहीं है। जिले के हाई स्कूल एरमसाही, हाई स्कूल जेवरा, हायर सेकेंडरी स्कूल करगीकला, हायर सेकेंडरी स्कूल करमा, आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित लालपुर, परासी, केवची, कन्या सेमरा, पंडरी, सधवानी और दानीकुंडी स्कूल में विद्युत मंडल का कनेक्शन अभी तक नहीं लगा है।

जिला शिक्षाधिकारी बीएल र्कुे ने इन स्कूलों की जानकारी विद्युत मंडल तिफरा के अधीक्षण यंत्री कार्मिक एवं सुधार को दी है। साथ ही उनसे 28 दिसंबर तक इन परीक्षा केंद्रों में विद्युत कनेक्शन लगाने का आग्रह किया है, ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा दिलाने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि कई बार परीक्षा के दिनों में मौसम खराब हो जाता है और आसमान पर बादल छा जाते हैं, जिससे परीक्षा केंद्रों के कमरों में अंधेरा छा जाता है। इधर विद्युत विहीन परीक्षा केंद्रों की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों को भी दे दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: