bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

निक्का पंडित को दबोचा

जालंधर. कुख्यात बदमाश राजा सईपुरिया का एक अन्य साथी निक्का पंडित भी मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने निक्का को रामामंडी से पकड़ा। हरदयाल नगर निवासी राजीव गुप्ता उर्फ निक्का पडिंत पुत्र अनिलकुमार गुप्ता हत्या के प्रयास के तीन केसों में वांटेड था।

गौरतलब है कि जालंधर पुलिस शहर में गुंडागर्दी करने वाले राजा सईपुरिया को शनिवार रात हिमाचल प्रदेश के चिंतपुर्णी से गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसका साथी भीमा अदालत में आत्मसम्र्पण कर चुका है।

बदमाशों का यार
एसपी सिटी-1 डा. एस.के. कालिया ने बताया कि निक्का ने स्वीकार किया कि उसे बदमाशों से यारी रखना अच्छा लगता था। वह समय-समय पर उनकी यारी का फायदा उठाता रहता था। पूछताछ में उसे पनाह देने वाले लोगों के नाम के खुलासे होंगे।

बदला लेना था
निक्का पंडित ने कहा कि वह मिट्ठा बाजार में ज्योतिष कार्यालय चलाता था, लेकिन उसके पड़ोसी ज्योतिषी राजिंदर कुमार बिट्टू का कामकाज अच्छा-खासा चल रहा था। इस दौरान उसे पता चला कि राजा की भी बिट्टू से दुश्मनी है। 9 अक्तूबर को उसने फोन कर राजा और भीमा को बुलाया।

इसके बाद उन्होंने ज्योतिषी बिट्टू पर धावा बोल दिया। एसपी कालिया का कहना है कि इसके बाद इसी गुंडा गैंग ने लाल बाजार में लॉ स्टूडैंट अजय कुमार पर भी जानलेवा हमला कर दिया। अंत में उन्होंने गांधी कैंप में शाम लाल को निशाना बनाया।

लूटा हुआ कंप्यूटर व बाइक बरामद
एसपी कालिया ने बताया कि राजा की निशानदेही पर संजय गांधी नगर निवासी जरनैल सिंह के घर से लूटा कंप्यूटर सैट सईपुरिया के भगत सिंह कालोनी स्थित घर से बरामद किया। देर शाम पुलिस ने प्रीतनगर से जरनैल की लूटी हुई बाइक भी बरामद कर ली। गौरतलब है कि सईपुरिया की दो बीवियां हैं। एक दादा कालोनी में तो दूसरी भगत सिंह कालोनी में रहती है।

कभी चहेता था नेताओं का
राजा सईपुरिया की यारी कुछ समय पहले सत्तापक्ष के कुछ नेताओं से भी थी। नेताओं ने समय-समय पर राजा का इस्तेमाल किया है। 9 अक्तूबर की गुंडागर्दी की वारदात के बाद नेताओं ने मीडिया में खबरें आने के बाद सईपुरिया से कन्नी काट ली थी। सईपुरिया ने इनसे मदद की गुहार भी लगाई थी।

संबंधित खबरें
* सईपुरिया ने खोले कई राज
* लो, सामने आ गया राजा सईपुरिया





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: