bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

ठंड में नहीं बजेंगी शहनाइयां

जालंधर. पंजाब में गुरु अस्त होने के बाद कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता। 10 दिसम्बर से गुरु अस्त होने के बाद 8 जनवरी तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। हालांकि शादियां 7 दिसंबर से ही बंद हो गई हैं, जो 13 जनवरी के बाद ही शुरू होंगी।

प्राचीन मान्यता के अनुसार गुरु अस्त से 3 दिन पहले गुरु वाधर्क्य दोष से ग्रस्त हो जाता है और तीन दिन बाद तक गुरु बाल्यत्व दोष से ग्रस्त रहता है। 5 जनवरी को गुरु की अस्त दशा समाप्त होगी, लेकिन शुभ कार्य 8 जनवरी के बाद ही शुरू होंगे।

मंदे का पोष माह :
शादी मुहूर्त न होने के कारण विवाह समारोह से जुड़े बाजार में मंदा छा गया है।

बादल छटेंगे, लेकिन ठंड बढ़ेगी
सोमवार रात्रि से शुरू हुई वर्षा ने लोगों को रजाइयों में ही दुबकने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार दिन भर बूंदाबांदी जारी रही और शाम ढलते ढलते सर्दी चरम पर पहुंच गई। हालांकि बादल छाए रहने की वजह से पारा इतना ज्यादा नहीं गिरा, जितना कि पानी बरसने की वजह से महसूस किया जा रहा था।

वैस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से हुई वर्षा के बुधवार सुबह तक बिल्कुल बंद हो जाने की आशा व्यक्त की जा रही है। एयरफोर्स स्टेशन आदमपुर के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

बुधवार सुबह 9.30 बजे तक का अनुमान है कि बादल छट जाएंगे और वर्षा भी बंद हो जाएगी। आसमान क्लीयर हो जाने की वजह से ठंड और बढ़ेगी और यह भी अनुमान है कि बुधवार की सुबह कोहरे से भरी हुई हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: