इंदौर: पूर्व महापौर व स्वतंत्रता सेनानी चांदमल गुप्ता का मंगलवार रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सादगी पसंद श्री गुप्ता 1955 से 1967 तक कांग्रेस के पार्षद तथा 1965 से 1967 तक महापौर रहे। नगर निगम समिति के चेयरमैन सहित इंटक व शहर कांग्रेस में विभिन्न पदों पर भी रहे।
जीवन र्पयत वे साइकिल से ही सफर करते रहे। महापौर पद से निवृत्त होने के बाद उन्होंने नमकीन बेचकर गुजर बसर किया। कुछ समय पहले अभ्यास मंडल ने उनका नागरिक अभिनंदन किया था। शवयात्रा बुधवार सुबह 11 बजे उनके छीपाबाखल निवास से पंचकुइया मुक्तिधाम जाएगी।