bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

मेडिसिटी बना हिसार

हिसार. doctor कितनी भी भयंकर बीमारी या चोट क्यों न हो, यहां के लोगों को उपचार के लिए महानगरों का रुख करने की जरूरत नहीं है। चिकित्सा सुविधाओं में दिल्ली का मुकाबला करने जा रहा हिसार मेडिसिटी बन गया है। यहां न सिर्फ एक दर्जन से ज्यादा सुपर स्पेशलिस्ट विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं बल्कि दिल्ली के नामी अस्पतालों के सुपर स्पेशलिस्ट भी यहां हर सप्ताह आकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जिन टेस्ट के लिए पहले दिल्ली के चक्कर काटने पड़ते थे, उनकी बड़ी-बड़ी मशीनों की यहां अब भरमार है और दिल्ली से भी कम खर्च पर लगभग सभी टेस्ट यहां हो जाते हैं। यही कारण है कि यहां पर न सिर्फ पड़ोसी जिलों के मरीज उपचार के लिए आते हैं बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान व पंजाब के मरीज भी दिल्ली जाने की बजाय यहां आना पसंद करते हैं।

महानगरों से भी आते हैं उपचार के लिए
यहां की चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती लोकप्रियता का आलम यह है कि यहां से अब न सिर्फ रोगी महानगरों की तरफ जाने कम हो गए हैं बल्कि महानगरों से सस्ते उपचार के चक्कर में यहां लोग आने भी लगे हैं। यहां पर काफी लोग राइमो प्लास्टी (नाक की बनावट को बदलवाना), फेस लिफ्ट (चेहरे की झुर्रियां कम कराना) और ब्रेस्ट ओरिएंटेशन व रीडक्शन करा चुके हैं बल्कि लगातार आ रहे हैं।

क्या-क्या संभव है यहां पर
हृदय रोगी पहले एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी के लिए दिल्ली के अपोलो, एस्कार्ट व सर गंगाराम अस्पताल के चक्कर काटते थे, यह सुविधाएं अब हिसार में अनेक अस्पतालों के चिकित्सकों के जरिए मिल रही हैं और वो भी आधे से कम खर्च पर। यहां पर अपोलो और सर गंगाराम अस्पताल के एमडी कार्डियोलाजिस्ट आकर मरीजों का उपचार करते रहते हैं।

सुपर स्पेशलिस्ट भी दे रहे सेवा
दिल्ली से आकर यहां उपचार करने वाले सुपर स्पेशलिस्ट के अलावा यहां 14 अन्य सुपर स्पेशलिस्ट की भी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध है। इनमें एक डॉक्टर आफ मेडिसन नेफ्रो (गुर्दे के सुपर विशेषज्ञ), एक डॉक्टर आफ मेडिसन न्यूरो (ब्रेन के सुपर विशेषज्ञ), तीन एमसीएच प्लास्टिक सर्जन, चार एमसीएच न्यूरो सर्जरी, एक एमसीएच यूरोलाजी, एक डॉक्टर आफ मेडिसन इन ओंकोलॉजी तथा तीन मेडिकल डेंटल सर्जन की सेवाएं स्थाई रूप से मिल रही हैं।

शहर में सुविधाएं
विशेषज्ञ संख्या
सिटी स्कैन 8
एमआरआई 4





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: