bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

अधेड़ ने किया बच्ची से दुष्कर्म

पानीपत. सेक्टर 29 में एक अधेड़ मजदूर ने दस साल की बच्ची को रात के समय अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बना दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। सेक्टर 29 स्थित एक फैक्ट्री के कमरे में बच्ची अकेली थी।

पुलिस ने बताया कि मौके का फायदा उठाते हुए फैक्ट्री में ही काम करने वाला मजदूर रामनजर कमरे में आ गया। उसने बालिका के साथ जबरदस्ती की और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उसी समय लड़की का पिता कमरे पर पहुंच गया।

उसने घटना देखते ही शोर मचा दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रात को सेक्टर 29 चौकी पुलिस के कर्मी लड़की को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

मजदूरों में सनसनी :
बालिका के साथ दुष्कर्म की खबर के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले व आसपास के मजदूरों में भी सनसनी फैली गई। इस घटना की निंदा करते हुए लोगों ने इसे वहशीपन बताया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: