bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

मुनीम की हत्या पिहोवा की अनाजमंडी बंद

कुरुक्षेत्र/पिहोवा. पिहोवा के गांव सतौड़ा के निकट बीती रात कुछ हमलावरों ने पिहोवा अनाज मंडी के मुनीम बल्देवसिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। बल्देवसिंह गांव सतौड़ा का ही निवासी था और सोमवार देर रात स्कूटर पर अनाजमंडी से वापस गांव लौट रहा था।

हमलावरों ने मुनीम को रोककर पहले पीटा, जिससे उसकी पसलियां टूट र्गई। फिर गोली मारदी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। ग्रामीण बल्देवसिंह को लेकर तुरंत अस्पताल आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनीम की हत्या को लेकर अनाजमंडी पिहोवा के व्यापारियों में खासा रोष है।

उन्होंने इस घटना के विरोध में मंगलवार को अनाजमंडी में कामकाज बंद रखा। अनाजमंडी के प्रधान अजय बंसल, महासचिव रजवंत सचदेवा व जगदीश राठी ने कहा कि इस घटना के विरोध में बुधवार को एसपी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मंगलवार की सुबह फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, लेकिन उन्हें कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगे। पुलिस ने सतौड़ा निवासी सुखपाल सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहट में गोली मारकर हत्या
खरखौदा.

रोहट गांव के खेत में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण शराब पीने के बाद कहासुनी होना बताया जा रहा है। आरोपी मौकास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश के मुताबिक खजान सिंह पुत्र दयानंद सोमवार की रात अपने दोस्त राकेश तथा एक अन्य के साथ खेत में गया था। वहां पर बैठकर तीनों ने शराब पी तथा राकेश ने खजान के घर फोन कर दिया कि वह रात को देर से आएगा।

फोन सुनकर खजान का चचेरा भाई जितेन्द्र पुत्र भीम सिंह खेत में ही खजान को बुलाने के लिए चला गया। जितेन्द्र ने जब खजान को शराब पिलाने का विरोध किया तो वहां पर उसकी राकेश के साथ कहासुनी हो गई। राकेश ने झगड़े के दौरान पिस्तौल से गोली चला दी। गोली खजान के सिने में जा घुसी। खजान को ढूंढते-ढूंढते अन्य परिजन भी खेत में पहुंच गए थे।

मौका पाकर राकेश तथा उसका साथी मौके से फरार हो गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि राकेश तथा एक अन्य युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: