खरगोन: मंगलवार रात नौ बजे धुलकोट विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव सहित 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अवैध रूप से प्रचार करने का मामला दर्ज किया है। एसपी राकेश गुप्ता ने बताया श्री यादव मतदान से 48 घंटे पूर्व समर्थकों के साथ सात कारों के काफिले में प्रचार कर रहे थे। शिकायत मिलने पर उनकी कारों की चेकिंग की। मतदान से 48 घंटे पूर्व इकट्ठा होकर प्रचार करने पर प्रतिबंध के बावजूद उन्हें प्रचार करते पकड़ा गया। श्री गुप्ता ने बताया आचार संहिता के उल्लंघन के तहत पांच कारें भी जब्त कर ली गई हैं।
सात कारों के काफिले में प्रचार करने के आरोप में श्री यादव व अन्य के खिलाफ भगवानपुरा थाने की बिस्टान चौकी में टीआई पी.सी. चाष्टा ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत केस दर्ज किया।