News
Metros
Chandigarh Chandigarh कुराली. शहर के डीएवी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल के बच्चों को स्कूल की तरफ से ‘चक दे इंडिया’ फिल्म की जगह रोमांटिक फिल्म दिखाए जाने के मामले ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। स्कूल के छात्र-छात्राओं को एक साथ फिल्म दिखाए जाने के मामले को लेकर स्थानीय नेताओं और बच्चों के परिजनों ने मंगलवार को एक प्रैस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
लड़कियां निकली सिनेमाघर से बाहर: यूथ अकाली दल बादल के राष्ट्रीय महासचिव जत्थेदार तेजपाल सिंह, कुराली ने कहा कि प्रबंधकों की तरफ से बच्चों को ‘चक दे इंडिया’ फिल्म दिखाने के बारे में कहा गया था, लेकिन बच्चों को रोमांटिक फिल्म दिखाई गई। फिल्म में रोमांटिक सीन आने पर लड़कों द्वारा सीटियां बजाने पर लड़कियंों को र्श्िमदा होना पड़ा। लड़कियां सिनेमाघर से बाहर आ गईं।
परिजनों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन इस समय जिम्मेदारी से भाग रहा है, लेकिन असलियत यह है कि सिनेमाघर पर ए दर्जे वाले फिल्म के पोस्टर लगे होने के बावजूद बच्चों को फिल्म दिखाई गई। तेजपाल सिंह और अन्य नेताओं ने बताया कि एक शिष्टमंडल स्कूल प्रबंधकों से मिल चुका है। स्कूल ने आश्वासन के अलावा किसी भी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
लोगों ने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर मोहाली और चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सुशील कौशल ने कहा कि सिनेमा घर के प्रबंधकों ने मांफी मांग ली थी इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं की गई। रोमांटिक फिल्म शुरू होते ही बच्चों को सिनेमाघर से बाहर निकाल दिया था।