bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पटरी उड़ाई, दिल्ली-हावड़ा रूट ठप्प

पटना.माओवादियों ने अपने पांच साथियों को मौत की सजा सुनाए जाने के विरोध में बिहार के लखीसराय जिले में दो जगहों पर हावड़ा दिल्ली रेल ट्रैक को उड़ा दिया है। इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के माओवादियों ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे के झाझा-किऊल रेलखंड को दो जगहों पर उड़ा दिया। इससे हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग मार्ग बाधित हो गया।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डिप्टी जनरल मैनेजर और चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एके चंद्रा ने बताया कि नक्सलियों ने अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैँ।

अप लाइन को दुरुस्त करा लिया गया है। सिक्युरिटी क्लियरेंस मिलते ही ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: