Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. शुरुआती करोबार में 245 अंक लुढ़कने के बाद बांबे शेयर बाजार के सेंसेक्स में सुधार दिखा। सेंसेक्स 84.98 अंकों की बढ़त के साथ 20375.87 अंकों की ऊंचाई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.05 अंक की बढ़त के साथ 6159.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
दोपहर 12.20: दोपहर 12.20 बजे सेंसेक्स 52.30 अंक नीचे 20238.59 अंकों के स्तर पर और निफ्टी 8.20 अंक नीचे 6089.05 अंकों के स्तर पर पहुंचा।
अचल सम्पत्ति, धातु, फार्मा और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी है जबकि बैंकिंग, आईटी और तकनीकी क्षेत्र के शेयर गिरावट पर हैं। सेंसेक्स में शामिल तीस शेयर में से एचडीएफसी, टाटा स्टील, रिलायंस कम्युनिकेशन, हिंडाल्को और रैनबैक्सी के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पाने वाले शेयर में से हैं।
शुरुआती कारोबार
बांबे शेयर बाजार के सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 246 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स शुरुआती 5 मिनट के कारोबार के दौरान 245.47 अंक गिरकर 20045.42 अंकों पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.80 अंक गिरकर 6005.45 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने बताया कि एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर सेंसेक्स पर देखा गया।