बेंगलुरु.भारती नगर के नेहुरुपुरा इलाके में कल देर रात एक आवासीय इमारत के छज्जे के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि यह इमारत एक दशक से ज्यादा पुरानी थी।
पुलिस उप आयुक्त पूर्वी संभाग बीके सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि बाकी लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कल देर रात लोगों ने एक तेज आवाज सुनी। इसके बाद लोगों में चीख-पुकार मच गए।
एक स्थानीय चाय विक्रेता जब घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा की लोग मलबे में दबे पड़े हैं और बचाने की गुहार कर रहे हैं। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।