bhaskar Web English
HomeNewsNational National

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, 4 डिग्री पहुंचा पारा

नई दिल्ली.दिल्लीवासियों को आज मौसम की सबसे ठंडी सुबह का समाना करना पड़ा। आज सुबह दिल्ली का पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल् ली के न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सिया और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक तापमान में गिरावट हुई है।

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के निदेशक बीपी यादव ने बताया कि तापमान में अचानक गिरावट और बढ़ने का सिलसिला मार्च महीने तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ इलाके में प्रवेश करता है तापमान में वृद्धि होने लगती है और पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होते ही अचानक तापमान गिरने लगता है।

मौसम विभाग की ओर की गई भविष्यवाणी में कहा गया है कि अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ ही अगले 24 घंटों में बूंदा-बांदी भी हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: