bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

विक्रम पंडित सीटीग्रुप सीईओ बने

न्यूयॉर्क.vikaram-panditभारतीय मूल के विक्रम पंडित को अंतत: सिटीग्रुप का सीईओ पद मिल गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज को पछाड़ते हुए विक्रम पंडित ने यह पद हासिल किया है।

शौकत अजीज और विक्रम पंडित की दावेदारी के बीच अंतत: सिटीग्रुप ने विक्रम पंडित के नाम पर मुहर लगा दी। पंडित इससे पहले सिटी ग्रुप के निवेश बैंकिंग के प्रमुख रह चुके हैं।

गौरतलब है कि सिटीग्रुप को हुए भारी घाटे के कारण 4 नवंबर कोबोर्ड की आपातकालीन बैठक में चेयरमैन और सीईओ चाल्र्स प्रिंस ने इस्तीफा दे दिया था।

प्रिंस के इस्तीफे के बाद सिटीग्रुप ने यूरोप संभाग के चेयरमैन विन बिसकॉफ को कार्यवाहक सीईओ और एक्जक्युटिव कमिटी के चेयरमैन रॉबर्ट ई रुबिन को अंतरिम तौर पर चेयरमैन नियुक्त किया था। 'बोर्ड ऑफ डारेयक्टर्स' के सदस्य रहे 50 वर्षीय विक्रम पंडित अब तक कंपनी के रहे रॉबर्ट इ रूबिन के क़रीबी माने जाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: