bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पीएम की टिप्पणी से आडवाणी को हैरत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि इससे साफ होता है कि कांग्रेस गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से लोहा लेने से घबराती है।

आडवाणी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर मुझे खासी हैरत हुई है। इससे तो केवल यही स्पष्ट होता है कि कांग्रेस मान चुकी है कि वह गुजरात में मोदी के साथ टक्कर नहीं ले सकती। यानी कि मोदी विजेता को विजेता मान लेना चाहिए।

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री ने कहा था कि भाजपा द्वारा आडवाणी को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट करने का मतलब है कि भाजपा मोदी से किसी खतरे की उम्मीद करती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: