bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सोहराबुद्दीन बयान पर मोदी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली.सोहरबुद्दीन के मुठभेड़ को जायज ठहराने वाले बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को नोटिस दिया है। कोर्ट ने मोदी से चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

सोहराबुद्दीन बयान मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस तरुण चटर्जी और दलबीर भंडारी की खंडपीठ ने ने मोदी से सवाल किया है कि कोर्ट में चल रहे मामले पर मोदी के बयान को क्यों न कोर्ट की अवमानना का मामला माना जाए।

गौरतलब है कि दक्षिणी गुजरात के मंगरोल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने सोहराबुद्दीन के मुठभेड़ को जायज ठहराया था। मोदी के इस बयान के बाद काफी बवाल मचा।

सोहराबुद्दीन शेख के भाई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर फर्जी मुठभेड़ कांड में नरेंद्र मोदी को भी सह-आरोपी बनाने की अपील की। मोदी के बयान पर एक और याचिका जाने-माने शायर और गीतकार जावेद अख्तर की तरफ से दाखिल की गई।

संबंधित खबरें
* मोदी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
* नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया
* मोदी ने जवाब के लिए चुनाव आयोग से और वक्त मांगा
* मोदी : मुंह खोलना महंगा पड़ा, सोमवार को सुनवाई
* सोहराबुद्दीन पर बयान के लिए सोनिया ने भड़काया : मोदी
* सोहराबुद्दीन को अपने किए की सजा मिली : नरेंद्र मोदी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: