bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शूटिंग पर लौटे संजू

मुंबई. 1993 के सीरियल बम धमाकों में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी और बेल पर रिहा बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने बुधवार को फिल्म की शूटिंग शुरू की।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा संजय दत्त को बेल देने के बाद उन्हें पुणो की यरवदा जेल से 29 नवंबर को रिहा कर दिया गया था। रिहा होने के बाद पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए संजू आज सेट पर पहुंचे।

टाडा अदालत द्वारा छह साल की सजा प्राप्त संजू बाबा ने खार उपनगरीय क्षेत्र में सुनील शेट्टी की फिल्म ईजी मंथली इंस्टॉलमेंट के लिए शूटिंग की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: