Election
Election Diary Election Diary अहमदाबाद.
गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार अनेक ज्योतिषियों का मानना है कि कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत में नही आ सकती है, इस बार का चुनाव हिंसात्मक भी हो सकता है। गुजरात में सरकार बनेगीं तो बिना जोड़-तोड़ के नहीं बनेगी।
टेरो कार्ड के अनुसार भी यह स्थिति आ सकती है लेकिन अंकशास्त्र ही एकमात्र नरेन्द्र मोदी के पक्ष में है। अंकशास्त्र के अनुसार भाजपा के नरेन्द्र मोदी, पुरुषोत्तम रुपाला और कांग्रेस के शंकरसिंह वाघेला, भरत सिंह सोलंकी के वर्चस्व में वृद्धि हो सकती है। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव में अलग-अलग मुद्दे सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे ज्योतिषियों की राय भी बदलती जा रही है।
ज्योतिषशास्त्र : -
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अनेक सर्वे और पोल हो रहे हैं जिसमें ज्योतिषशास्त्र भी कुछ अलग-अलग भविष्यवाणियां कर रहे हैं। जिसके अनुसार राज्य में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नही मिलेगा और सरकार गठबंधन के बल पर बनेगी, और इस चुनाव में दलों के बीच भी आपसी कलह हो सकती हैं और साथ ही ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि यह चुनाव हिंसात्मक भी हो सकता है।
गुजरात विरुद्ध पंचांग परिषद अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य रघुनाथ शास्त्री के अनुसार इस विधान सभा चुनाव में किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नही मिलेगा। नई सरकार गठबंधन के बल पर बनेगी और इसका कार्यकाल कम समय का होगा। और इस चुनाव में सत्तापक्ष के बलों में कमी आएगी तो विपक्ष की स्थिति में मजबूती । चुनाव के दरम्यान हिंसात्मक घटनाएं हो सकती है।
महान ज्योतिषशास्त्र के जानकार व्यापक कुमार जैन के अनुसार इस बार के विधानसभा चुनाव में सरकार में मिश्रण का समावेश देखने को मिल सकता है।
चुनाव में हिंसा से भी मुंह नही मोड़ा जा सकता है। भाजपा को 75 से 82 सीटें मिलने की जहां संभावना है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को 80 से 87 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा में नरेन्द्र मोदी और पुरषोत्तम रुपाला का बोलबाला रहेगा। कांग्रेस में शंकरसिंह वाघेला और भरतसिंह सोलंकी के वर्चस्वों में भी निखार आएगा।
एक तरफ जहां नरेन्द्र मोदी के उपर सूर्य की महादशा चल रही है तो दूसरी तरफ मंगल ग्रह की अंतर दशा भी चल रही है। सूर्य और मंगल का अगांरक योग दूसरे स्थान पर बन रहा है जिसके चलते ही मोदी उग्र बोलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लेकिन पराक्रम स्थान के गुरु का भ्रमण सातवें स्थान पर है जो उनके भाग्य और स्थान के लिए बराबर नजर रखे हुए हैं। जिससे गुरु का योग इनकी परिस्थति के लिए सहयोग कारक बनेगा। वहीं दूसरी तरफ शुक्र भी मोदी के पक्ष को शक्तिशाली बनाने में सहयोग देगें। जबकि वाघेला की कुंडली में मंगल की ग्रह दशा के अच्छे होने से उनके वर्चस्व में और निखार आ सकता है। चौथे स्थान पर चल रहे शुक्र उनके सत्ता हस्तगत के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
भाजपा की कुंडली में लग्न स्थान पर मंगल का भ्रमण और तीसरे पराक्रम के स्थान पर शनि-केतु का भ्रमण और भाग्य के स्थान चंद्र-राहु का विष योग पक्ष को पीछे ले जाएगें, ऐसा दिख रहा है। सातवें स्थान पर गुरु का स्थान भाजपा को अपने ही साथियों से दगा दिखा रहा है। वहीं दूसरी और कांग्रेस की कुंडली में गुरु का स्थान यश और कीर्ति को बढाने वाले हैं। भाग्य के लिए शनि का पूरा सहयोग है। वहीं राहु भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।
ज्योतिषशास्त्री धीरेन्द्र शास्त्री का मानना है कि आगामी चुनाव में किसी एक का बहुमत नही होगा। गठबंधन सरकार के आने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आपसी वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है।
टेरो कार्ड के अनुसार भी किसी एक को पूर्ण बहुमत नही मिलेगी : -
इसके अनुसार विधानसभा चुनाव में किसी को पूर्ण बहुमत नही मिलेगी, वहीं विपक्ष की स्थिति में सुधार आ सकता है लेकिन भाजपा यदि अपनी भूल सुधार लेती है तो वह फायदे में आ सकती है।
अहमदाबाद के टेरो कार्ड रीडर योगेन्द्र कुमार का कहना है चुनाव में भाजपा के लेडी विथ सेवन स्टार जैसे सात तारे महिलाओं का साथ दे रहे हैं। जिससे सुख-समृद्धि को देखा जा रहा है। भाजपा की खराब होती स्थिति में सुधार हो सकता है और भविष्य उज्जवल हो सकता है। भाजपा को 87 से 92 सीटें मिलने की संभावना है।
वहीं कांग्रेस के लिए किंग विथ स्वोर्ड जैसे राजा का टेरो कार्ड आ रहा है। जो कांग्रेस की स्थिति में सुधार को दिखा रहे हैं। कांग्रेस के शंकरसिंह वाघेला की स्थिति अच्छी रहने की संभावना है।
अंकशास्त्र : भाजपा को फायदा :-
अंकशास्त्र के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण है।अंकशास्त्री डॉ0 कुमार गणोश के अनुसार चुनाव में भाजपा को ११६ और कांग्रेस को 66 सीट मिल सकती है और अगर नरेन्द्र मोदी बिना किसी बाधा के शासन करना चाहते हैं तो उनको 26 दिसबंर को शपथ ग्रहण नही करना चाहिए।
गुजरात का अंक 9 है और वर्तमान वर्ष का अंक भी 9 ही है। गुजरात का चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण के मतदान के लिए 11.12.07 का दिन है जिसका मूलांक २ और भाग्यांक 5 आ रहा है। और दूसरे चरण के मतदान के लिए 16.12.07 का दिन है जिसका मूल्यांक 7 और भाग्यांक 1 है।
पहले चरण का चुनाव मंगलवार को है जिसका अंक 3 है, और दूसरे चरण का चुनाव रविवार को है जिसका अंक 4 है। दोनों के चुनाव के दरम्यान चलने वाला समय 3 है और मतगणना की तारीख 23.12.07 है, जिसका मूलांक 05 और भाग्यांक 08 है और चालित समय 08 है।
भाजपा का मूल अंक 6 और भाग्य का अंक 1 है। जिसका नामांक भी 1 है। पार्टी 28वर्षो से चल रही है जिसका अंक भी 1 ही है। दोनों ही चरणों के लिए भाजपा की स्थिति अच्छी है लेकिन मतगणना के दिन थोड़ा सा समय खराब हो सकता है।
इसलिए भाजपा की स्थिति पिछले बार के चुनाव की तरह अच्छी नही हो सकती है लेकिन फिर भी कुछ कम सीट के मिलने पर संतोष करना पड़ेगा। कांग्रेस का नामांक 3 है। जो कि दोनों चरणों के लिए अनुकूल है। मोदी के लिए प्रथम चुनाव में स्थिति उनके अनुकूल रहेगी लेकिन सबसे बड़ी परीक्षा मतगणना के दिन होना है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने गुजरात में एसएमएस अभियान को प्रतिबंधित कर रखा है। मोबाइल आपरेटरों को भी निर्देशित किया गया है कि पाबंदी को तोड़ने की कोशिश के बारे में राज्य चुनाव आयोग को जानकारी दी जाए।